देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून पहुँच कर लोकगायक गोविंद दिगारी के पिताजी हिम्मत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सक टीम से उपचार प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लोक परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक कलाकारों व उनके परिवारों के प्रति सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोगात्मक रुख रखती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोविंद दिगारी और उनके परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हिम्मत सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामनाएँ भी व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने लोकगायक गोविंद दिगारी के पिता की स्वास्थ्य की जानकारी ली
logo

More Stories
परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित
एसआईआर-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण