रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ एसबीआई के रीजनल मैनेजर रवि शंकर सिन्हा, मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट डिपार्टमेंट, आरबीओ) ए.जे.एस. बग्गा और आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने किया। रीजनल मैनेजर रवि शंकर सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर उद्योग की मांग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में यह प्रशिक्षण महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आरसेटी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्य प्रबंधक ए.जे.एस. बग्गा ने इस अवसर पर बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनसे मिलने वाली ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ
logo

More Stories
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज