देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले में पैरामेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की है। चंपावत जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में पैरामेडिकल कॉलेज खुलने से जिले में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुदृढ़ होगी, और क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से चंपावत और आस-पास के जिलों को कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज के लिए भूमि चयन और आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। श्री धामी ने कहा कि “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हों। चंपावत में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना इसी दिशा में एक ठोस कदम है।”
चंपावत में खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज
logo

More Stories
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज