देहरादून। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हो रहे अखिल भारतीय वन क्रीड़ा खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़ का दबदबा बना रहा। प्रतियोगिता में अब तक 37 पदक जीत कर छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। जबकि महाराष्ट्र ने 24 और उत्तराखंड ने दो स्वर्ण सहित अब तक 13 पदक जीते हैं। उत्तराखंड ने शूटिंग, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण के साथ सात रजत और चार कांस्य पदक जीते। कर्नाटक पांच स्वर्ण, नौ रजत के साथ 22 पदक जीत पदक तालिका में चैथे स्थान पर है। मध्य प्रदेश ने पांच स्वर्ण के साथ 10 पदक जीते हैं। वहीं तमिलनाडु ने तीन स्वर्ण के साथ 10 और उत्तर प्रदेश ने एक स्वर्ण के साथ तीन पदक हासिल किए।
वन क्रीड़ा प्रतियोगिता में 13 पदक जीते
logo

More Stories
अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं- मुख्य सचिव
गलत लाइफस्टाइल बढ़ा रही फैटी लिवर की समस्या, सही डाइट से संभव है बचाव
अमेरिकी सैन्य दबाव से नहीं डरेगा ईरान, विदेश मंत्री अराघची का कड़ा बयान