टिहरी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की पहल पर ब्लॉक कार्यालय चंबा में तीन दिवसीय पासपोर्ट मेला शुरू हो गया है। घर पर ही मोबाइल वैन से आवेदकों को दी जा रही पासपोर्ट की सुविधा लोग बहुत खुश हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि तीन दिन में चंबा में 150 पासपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया अब तक 15 स्थानों पर इस प्रकार के मोबाइल वैन कैंप लग चुके है। अब तक कुल 1900 आवेदन के सापेक्ष 1450 लोगों के पासपोर्ट बन चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह सुविधा वरदान साबित हो रही ।उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस तरह का सभी विकास खण्डों में लगाए जाएंगे। पासपोर्ट बनाने आए युवाओं ने विदेश मंत्रालय की इस तरह की सेवा घर पर ही देने के लिए आभार जताया। पासपोर्ट बनाने आए हिण्डोला खाल विकास खंड पौड़ीखाल निवासी के मोहित कुमार ने बताया कि इससे यहां के युवाओं को फायदा हो रहा है।
चंबा में तीन दिवसीय पासपोर्ट मेला शुरू
logo

More Stories
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज