देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी कर दिया हैं। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। गोदियाल को दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं हाईकमान ने विधानसभा प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। जबकि ,डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। राजनीतिक हलकों में इसे कांग्रेस की एक सोची-समझी चाल बताया जा रहा है। एक ओर जहां पार्टी ने संतुलन का संदेश दिया है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को जमीन से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम भी बढ़ाया है। इस रणनीतिक फेरबदल के साथ कांग्रेस अब उत्तराखंड में नई ऊर्जा के साथ राजनीतिक मैदान में उतरने की तैयारी में है।


More Stories
दून पुलिस की बड़ी सफलता, उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पॉलिटेक्निक संस्थानों में 500 से अधिक प्रवक्ताओं की भर्ती अटकी: ‘समकक्ष योग्यता’ के फेर में फंसा पेंच, लोक सेवा आयोग सख्त