रुद्रप्रयाग। ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय अधिकारी विभिन्न ग्राम पंचायतों का स्थलीय भ्रमण करेंगे। इस दौरान अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद माह नवंबर हेतु रोस्टर जारी कर दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों हेतु कुल 15 टीमें गठित की गई हैं। तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम विकासखंडवार अलग-अलग ग्राम पंचायतों का स्थलीय भ्रमण करेंगी। उन्होंने बताया कि माह नवंबर हेतु जारी रोस्टर के अनुसार उप वन संरक्षक रजत सुमन, जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ. दीपा तिलारा विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत बावई में स्थलीय भ्रमण करने के अलावा ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इसी तरह अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप निदेशक खान वीरेंद्र कुमार एवं जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ग्राम पंचायत नरकोटा, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कुलवंत चौहान एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ग्राम पंचायत नारी में स्थलीय भ्रमण करने के साथ-साथ ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे। उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार एवं तहसीलदार बीएल शाह विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत धनकुराली में तथा उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ आरपी नैथानी व तहसीलदार प्रदीप नेगी *सरकार जनता के द्वार* कार्यक्रम के तहत विकास खंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत उनियाणा में जन संवाद कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इस तरह विभिन्न ग्राम पंचायतों हेतु कुल 45 अधिकारियों की 15 टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करेंगे। इसके साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराएंगे। अधिकारी भ्रमण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित अथवा निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बताया कि उक्त आयोजित भ्रमण, बैठक के दौरान उनके अथवा जिलाधिकारी द्वारा कभी भी बैठक में प्रतिभाग किया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को कराएंगे अवगत
logo

More Stories
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
केंद्रीय स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री ने की गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री से मुलाकात