देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में वृहद कृषक सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य और सहकारिता क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों का परिश्रम और त्याग ही राज्य की असली पूंजी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल योजनाओं की चर्चा का मंच नहीं, बल्कि किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। इस दौरान धामी ने राज्य में किसानों के कल्याण के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और पहलों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में “उत्तराखंड का किसान-उत्तराखंड का गौरव” के संदेश के साथ राज्य को आत्मनिर्भर और आधुनिक कृषि राज्य बनाने की दिशा में नई शुरुआत की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने किया कृषक सम्मेलन का शुभारंभ

More Stories
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक