February 9, 2026

सत्र में लैंगिक भेदभाव शून्य करने पर दिया जोर

सत्र में लैंगिक भेदभाव शून्य करने पर दिया जोर

logo

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वर्ष 2047 तक समाज में लैंगिक भेदभाव को शून्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है, इसलिए उनका सशक्तिकरण, सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
मंत्री रेखा आर्या ने सदन में सात विभागों की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद से महिला, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आवास, खाद्य आपूर्ति और खेल विभागों में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं।