देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती उत्सव जनभागीदारी का पर्व होगा और राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों का नया रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का केंद्र बिंदु संस्कृति, पर्यटन, युवाशक्ति, प्रवासी उत्तराखंडी और राज्य आंदोलनकारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एक 11 नवंबर तक प्रदेशभर में रजत जयंती समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है, जिसके तहत समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण का खाका प्रस्तुत किया जाएगा। धामी ने कहा कि राज्य ने 25 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी बड़े सुधार हुए हैं। राज्य में 58 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, मातृ मृत्यु दर में कमी आई है, लखपति दीदी योजना से एक लाख पैंसठ हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और वृद्धावस्था पेंशन 1500 रुपये कर दी गई है।
रजत जयंती उत्सव जनभागीदारी का पर्व होगा: धामी

More Stories
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज