देहरादून। भाई दूज 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करेंगी। वहीं भाई बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देंगे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया 22 अक्तूबर की शाम 6:18 बजे शुरू होकर 23 अक्तूबर की रात 8:23 बजे तक रहेगी। टीका करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक रहेगा। इसी समय तिलक करना अत्यंत शुभ रहेगा। पं. दीपक पांडे के अनुसार कार्तिक मास की द्वितीया तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार कर तिलक किया और भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने आशीर्वाद दिया कि इस दिन बहन से तिलक करवाने वाले भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा तभी से यह पर्व यम द्वितीया या भाई दूज के नाम से मनाया जाता है। बहनें पूजा की थाली में दीपक, रोली, अक्षत, हल्दी, सुपारी, मिठाई और मौली धागा रखती हैं। भाई को उत्तर या ईशान दिशा की ओर बैठाकर तिलक किया जाता है। तिलक के बाद आरती उतारकर मिठाई खिलाई जाती है। बहन की रक्षा का भाई संकल्प लेता है।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान