अल्मोड़ा। जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह आज पांडेखोला स्थित सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के संचालन और मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल के बारे में विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, फैकल्टी, अध्ययनरत स्टूडेंट, बेस अस्पताल की ओपीडी इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बेस अस्पताल में ओपीडी के कार्य निर्धारित समय पर नियत रहे। कहा कि ओपीडी बढ़ाने पर फोकस किया जाए। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। कहा कि संसाधनों का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित