बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में ‘मेरा सपना मेरा लक्ष्य’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली की बालिकाओं ने जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षिक भ्रमण किया। कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि “सफलता का मंत्र आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखते रहना है।” उन्होंने छात्राओं को शिक्षा व आत्मबल के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया।
‘मेरा सपना मेरा लक्ष्य’ कार्यक्रम का आयोजन

More Stories
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
रत्तापानी में 70 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए किया चिह्नित
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान