देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पांच अक्तूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की परीक्षा को आयोग ने स्थगित कर दिया है। आयोग ने परीक्षा को लेकर तैयारियां अधूरीं होना और अभ्यर्थियों की मांग को इसकी वजह बताया है। आयोग के सचिव डॉक्टर शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों के सुझाव, फीडबैक के आधार पर और आयोग के स्तर से तैयारियां एवं पुख्ता करने के लिए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिश गया है। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं आयोजित होंगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति बाद में स्पष्ट की जाएगी।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने की परीक्षा स्थगित
logo

More Stories
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
रत्तापानी में 70 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए किया चिह्नित
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान