देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से नए वर्ष के लिए प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें 12 विभागों की परीक्षाओं को शामिल किया गया है।
उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश की परीक्षा 19 से 22 जनवरी 2026 तक, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की मुख्य वस्तुनिष्ट प्रकार परीक्षा 25 जनवरी 2026, समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 31 जनवरी 2026, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा आठ फरवरी 2026, अपर निजी सचिव परीक्षा 14 मार्च 2026, अधिक्षिका परीक्षा 23 मार्च 2026, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा पांच अप्रैल 2026, सहायक निदेशक परीक्षा 12 अप्रैल 2026, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा 26 अप्रैल 2026, पीसीएस (अवर) की प्रारंभिक परीक्षा 17 मई को होगी। प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 14 जून 2026, पीसीसी (प्रवर) की प्रारंभिक परीक्षा पांच जुलाई 2026 को होगी। अभ्यर्थी परीक्षाओं के लिए अधिक जानकारी आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं।
नए वर्ष के लिए प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी
logo

More Stories
32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त
‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी