अल्मोड़ा। _अल्मोड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तीन दिवसीय गोष्ठी का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड में सामाजिक, आर्थिक, कृषि, उद्यान, उद्योग और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में व्यापक कार्य और विकास करने की आवश्यकता है। साथ ही राज्य की संस्कृति को संरक्षित कर उसे विश्व पटल पर विशेष पहचान दिलाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विचार गोष्ठियां होंगी, जिनमें बुद्धिजीवी आपस में चर्चा कर सुझाव देंगे और यहां हुई चर्चाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। जीएसटी पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने कहा कि इसके लागू होने के बाद देशभर में कहीं भी विरोध देखने को नहीं मिला है। इसलिए सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है।

More Stories
‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 02 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल