देहरादून। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में देर रात हुई भारी बारिश से कर्लीगार्ड इलाके में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं, जबकि दो से तीन होटल और सात से आठ दुकानें क्षतिग्रस्त होने के समाचार हैं। रायपुर क्षेत्र में मालदेवता चैकी के केशरवाला मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने व तेज बहाव से सड़क का लगभग 70 मीटर हिस्सा बह गया है। देहरादून- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के चलते पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने मार्ग पर यातायात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है और देहरादून से हरिद्वार की ओर आने-जाने वाले वाहनो को भानियावाला और नेपाली फार्म से डायवर्ट किया गया है। अतिवृष्टि के बाद से प्रशासन राहत और बचाव कार्य चला रहा है। जिले में लगातार हो गया रही भारी बारिश के चलते देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है। भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की कई टीम लगातार नदी- नालों के किनारे और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर लोगों को सतर्क कर रही है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश को देखते हुए आज देहरादून और नैनीताल जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं मुख्यमंत्री देहरादून जिले के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान श्री धामी ने कहा कि “प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। नैनीताल जिले के कालाढूंगी में भारी बारिश के कारण 16 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया। यहां बरसाती नाले में बोलेरो कार बह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति लापता है। वहीं दो लोगों को सकुशल बचाया गया

More Stories
प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
मुख्यमंत्री आवास में हुआ होली मिलन समारोह
वन विभाग की कैम्पा परियोजना संचालन समिति की बैठक आयोजित