देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ.नवीनचंद्र रामगुलाम के देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी

More Stories
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक