नई टिहरी। जनपद में निवासरत् ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांग प्रमाण-पत्र किसी कारणवश अभी तक नहीं बन पाये हैं, ऐसे दिव्यांगजनों को लाभ दिये जाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग टिहरी गढ़वाल के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे।
संबंधित अधिकारियों को पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र तैयार करने, यूडीआईडी कार्ड बनाने एवं कृत्रिम अंग वितरण (व्हील चेयर, कान की मशीन, वैसाखी, छडी इत्यादी), समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं में लाभार्थियों के आधार बैंक खाते से लिंक किये जाने के आदेश दिये। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत शिविर में जनजागरूकता कार्यक्रम, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त लाभार्थी परख योजनाओं में भौतिक सत्यापन का कार्य तथा योजनाओं में आ रही कठिनाईयों का निराकरण की कार्यवाही एवं समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित लाभार्थियों के परिवार रजिस्ट्रर बनाने एवं राजस्व विभाग द्वारा आय प्रमाण-पत्र बनाये जाने का कार्य करने के आदेश दिये। स्वास्थ्य शिविरों के निर्धारित कार्यक्रमानुसार विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत सीएचसी थत्यूड़ में 17 सितम्बर, 2025 को आयोजित किया जायेगा।
दिव्यांगजनों के लिए आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर
logo

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया