देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को आपदा प्रभावित कनलगढ़ घाटी पहुंचे। हेलीपैड मालूखेत से पैदल यात्रा कर उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने पौंसरी व बैसानी में ग्रामीणों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर संभव मदद प्रभावित परिवारों तक पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी आशीष भटगांई और विधायक सुरेश गढ़िया ने आपदा की विस्तृत जानकारी दी। 29 अगस्त को अतिवृष्टि से पौंसरी के खाईजर तोक में 05 मकान मलबे में दब गए थे, जिनमें से 05 लोग लापता हुए। अब तक तीन शव बरामद हो चुके हैं और दो की खोज एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर टीम, ड्रोन व डॉग स्क्वाड की मदद से जारी है। प्रभावितों को तात्कालिक राहत राशि वितरित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय कठिन है, पर सरकार पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिटकुल के क्षतिग्रस्त 132 केवी सब स्टेशन की मरम्मत के लिए 52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही केंद्र सरकार की टीम नुकसान का आकलन कर पुनर्वास प्रक्रिया को गति देगी।
आपदा प्रभावित कनलगढ़ घाटी पहुंचे मुख्यमंत्री

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया