देहरादून। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने उप तहसील बसुकेदार के आपदा प्रभावित क्षेत्र डुंगर-भटवाड़ी, बड़ेथ, पाटियूं व छेनागाड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावितों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। साथ ही बाधित सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों की हरसंभव मदद की जा रही है। उधर मौसम में सुधार होते ही रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत स्यूर के स्यूर, बकोला और बरसाल तोक के आपदा प्रभावित 60 परिवारों को राशन किट एवं 5 सोलर लाइटें वितरित की गई। वहीं खाट-किमाणा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। आपदा प्रभावितों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीमें तैनात हैं और दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
logo

More Stories
एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण- डाॅ. धन सिंह रावत
बिना दवाइयों के पाना चाहते हैं कमर दर्द से राहत, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
उत्तराखंड में घटिया व अवैध दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण पर रोक