देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घण्टे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेशभर में आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है। वहीं बारिश के कारण नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। नदियों का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से ऊपर है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।सौंग व गंगा नदी देहरादून, अलकनंदा- श्रीनगर व रुद्रप्रयाग, कोसी नदी का बेतालघाट में जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित हो रहा है। रामगंगा, गौरी गंगा का बंगापानी, धौलीगंगा का कंज्योति जिला पिथौरागढ़ में जल स्तर चेतावनी स्तर पर ऊपर पहुंचा हुआ है। सरयू नदी (जिला पिथौरागढ़), अगलार नदी (जिला टिहरी गढ़वाल), अलकनंदा, भागीरथी व गंगा जिला पौड़ी व टिहरी- गढ़वाल, अलकनंदा व मंदाकिनी जिला रुद्रप्रयाग में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में सावधानियां बरतना सुनिश्चित करें।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया