हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दी। हादसे में दम्पति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। जब दंपति ज्वालापुर से रुड़की की ओर बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती ने मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार,मृतकों के परिजनों से लिखित तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार ट्रक ने दम्पति को कुचला , मौत

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया