देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी स्कूल भवनों एवं शौचालयों का सुरक्षा ऑडिट करने, जर्जर स्कूल भवनों में बच्चों को न बैठाने और पुलों की सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलों की आवश्यकतानुसार मरम्मत और पुनर्निमाण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मानको में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने त्रियुगीनारायण और राज्य के अन्य स्थल जो वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जा रहे हैं, उनको धरातल पर तेजी से उतारने के निर्देश दिए।
स्कूल भवनों एवं शौचालयों का होगा सुरक्षा ऑडिट

More Stories
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म