बागेश्वर। प्रदेशभर में आज शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। बागेश्वर जिले में भी शौर्य दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया । इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। शौर्य दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6 बजे हुई जब भागीरथी मंडलसेरा बाईपास से डिग्री कॉलेज गेट तक क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। इसके बाद सुबह 8 बजे तहसील परिसर से नुमाइशखेत तक प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह 9 बजे शहीद स्मारक तहसील परिसर में शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य कार्यक्रम नुमाइशखेत में आयोजित किए गए।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया