देहरादून। प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया और प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है।बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत मतदान संपन्न होने के उपरांत पोलिंग पार्टियों द्वारा निर्वाचन सामग्री एवं मतपेटियों को बागेश्वर, गरुड़ एवं कपकोट ब्लॉकों में स्थापित स्ट्रांग रूम्स में जमा किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का निरीक्षण जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने किया। उन्होंने सामग्री संग्रहण केंद्र और स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब तक तीनों ब्लॉकों की 150 से अधिक पोलिंग पार्टियां सामग्री जमा कर चुकी हैं, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों की वापसी जारी है। मतगणना 31 जुलाई, 2025 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा
एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ
पाबौ में बहुउद्देश्यीय शिविर से जनता को राहत, योजनाओं का लाभ और शिकायतों का समाधान एक ही स्थान पर