पौड़ी। नयार घाटी चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति के पदाधिकारी ने जिला अधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उन्हें पुष्प पुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरानचिह्नीकरण से छूटे राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण को लेकर बात की और चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चयन करने की मांग की । इस अवसर पर जिलाधिकारी पौड़ी ने कहा कि अभी शासन स्तर पर रोक लगी है और जैसे ही शासन से कोई गाइडलाइन आएगी उसका पालन किया जाएगा। इस अवसर पर चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति नयार घाटी सतपुली के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा , चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति देहरादून के अध्यक्ष विशंभर दत्त बौंठियाल, थामेशवर प्रसाद कुकरेती, होशियार सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, रत्नमणी भट्ट, दीपक शर्मा विनोद धस्माना सहित अन्य कई राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।
राज्यान्दोलनकारियों ने डीएम से मुलाकात की

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया