देहरादून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चार धाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस आफ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए । इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

More Stories
पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ