बागेश्वर। जनपद में पंचायत चुनावों के मद्देनज़र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये की अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों मो गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम कोतवाली क्षेत्र के आरे पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक सैंट्रो कार की तलाशी ली तो उसमें बीस पेटी अंग्रेजी शराब और दो पेटी बियर मिली। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम हर्षित सिंह और संजय उपाध्याय निवासी बागेश्वर नगर बताया। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

More Stories
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
अमेरिका में डेमोक्रेट्स का बड़ा उलटफेर, अलास्का में मैरी पेल्टोला ने रिपब्लिकन को दी करारी शिकस्त