देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर देशवासियों और तिब्बती समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्लेमेनटाउन देहरादून में दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि दलाई लामा ने पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाया है। उनकी शिक्षाएं आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं, जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा स्वयं कहते हैं – “मेरा धर्म करुणा है” – यही विचार उन्हें विश्व का सच्चा आध्यात्मिक गुरु बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने हमेशा से तिब्बती समाज को प्रेम, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तिब्बती समुदाय के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुद्धा टेंपल मार्ग का चौड़ीकरण करने और तिब्बती श्मशान घाट के टिन शेड का निर्माण करने की घोषणा की।
दलाई लामा की शिक्षाएं आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक: धामी

More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया