देहरादून। पैन इंडिया अभियान के अंतर्गत आज जनपद अल्मोड़ा के कोसी क्षेत्र में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया, जो कि क्षेत्र में बढ़ती जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में बाल श्रम निषेध संबंधी सूचना तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के पोस्टर चस्पा किए गए। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि किसी भी स्थिति में बाल या किशोर श्रमिक से कार्य लेना विधि विरुद्ध है, और ऐसी किसी भी शिकायत की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान में श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारी और विधि प्राधिकरण के अधिकार मित्र शामिल थे।
अल्मोड़ा के कोसी क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चला सघन अभियान

More Stories
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत