नई टिहरी। बुधवार को उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर चैण्ड के पास बाइक सवार दो सगे भाई बस से टकरा गए। जिससे एक भाई की मौत हो गई दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी चैण्ड में भर्ती कराया गया है।
वहीं, शख्स की मौत पर गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा टिहरी के प्रताप नगर विकासखंड में उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर चैण्ड के पास हुआ है। जहां अस्पताल से इलाज करवा कर बाइक से घर लौट रहे दो भाई रघुवीर सिंह और प्रकाश सिंह बस से टकरा गए। बाइक लंबगांव से मुखेम जा रही बस से टकराई. जिसमें एक रघुवीर सिंह की मौके पर जान चली गई। वहीं, दूसरा भाई प्रकाश सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैण्ड में भर्ती कराया। जहां पर प्रकाश सिंह का उपचार चल रहा है।
बस बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

More Stories
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित