देहरादून । देहरादून के नालापानी क्षेत्र के जंगल में भूमाफिया द्वारा जगंल के बीचोबीच करा रहे निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस की मौजूदगी में हटा दिया गया है। ग्रामीणों ने इस मामले में डीएफओ, रेंजर व फारेस्ट गार्ड पर भूमाफिया से मिली भगत का आरोप लगाया और शासन से उन्हें सस्पेंड करने की मांग की है। बता दें कि नालापानी क्षेत्र के खंलगा मार्ग पर हल्दूआम के पास जंगल में 40 बीघा जमीन पर भूमाफिया द्वारा कैंप लगाने की तैयारी शुरू कर दी गयी थी। जबकि मामले में वन विभाग बेखबर था। मामले की जानकारी जब ग्रामीणो को हुई तो उन्होने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने कोई कार्यवाही नहीं की। इस बात से गुस्साये ग्रामीण शनिवार की सुबह एकत्र हुए और उन्होने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कब्जे वाली जगह पर धावा बोल दिया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनते हुए सारे अवैध अतिक्रमण को धराशाही कर दिया। ग्रामीणो का कहना है कि इस मामले में वन विभाग के लोगों की मिली भगत है, इसलिए डीएफओ, रेंजर व फारेस्टर को सस्पेंड किया जाये।

More Stories
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप