नैनीताल। नैनीताल जिला मुख्यालय के निकट गेठिया क्षेत्र में निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाला मानसिक चिकित्सालय अगले वर्ष 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह अस्पताल देहरादून के सेलाकुई स्थित प्रदेश के एकमात्र मानसिक चिकित्सालय के बाद दूसरा मानसिक चिकित्सालय होगा। नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल की विधायक सरिता आर्य और अधिकारियों के एक दल के साथ रविवार को इस निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्री भट्ट ने बताया कि 4456.92 लाख रूपये की लागत से इस चिकित्सालय का निर्माण होना है जिसमें शासन द्वारा अब तक 1492.97 लाख रुपए अवमुक्त कर दिए गए हैं। श्री भट्ट ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

More Stories
एसआईआर-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण
धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट