नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह अपनी रोज की आदत के अनुसार नगर के मल्लीताल क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले और नगर के पंत पार्क क्षेत्र में भाजपा के जनपद अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नैनीताल की विधायक सरिता आर्य व नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री के इस भावनात्मक अभियान को मातृप्रेम से जुड़ी जनभागीदारी का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, बल्कि हमें अपनी माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक भावनात्मक माध्यम भी प्रदान करता है। इस दौरान पंत पार्क में बुरांश, तेजपत्ता जैसे स्थानीय उपयोगी व छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, स्वयं सेवकों, विद्यार्थियों व आमजन की भी सक्रिय भागीदारी रही।
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

More Stories
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज