देहरादून। देर रात मसूरी से देहरादून आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकी एक व्यक्ति ने चलती कार से कूद कर जान बचाई। तीनों व्यक्ति आपस मे रिश्तेदार थे और मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया कार सवारों को खाई से निकाला।
हादसा मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास हुआ।मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा, पुत्र सुभाष, कार्तिक त्रिखा, पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून के रूप में की गई।

More Stories
विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर
बैठक आयोजित
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री