देहरादून। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टाइगर फॉल झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन पर्यटकों को हल्की खरोंचे आई हैं।
गत दिवस को चकराता के टाइगर फॉल में कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया। चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे। अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आई थीं।
More Stories
उत्तेअखण्ड के हस्तियों को मिला पद्मश्री संम्मान
चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 33 लाख से अधिक पंजीकरण
5 जून से 20 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन