रुद्रप्रयाग। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अधीनस्थ 45 मंदिरों को यात्रा से जोड़कर व्यवस्थित किया जाएगा। रविवार को केदारनाथ धाम में दर्शन और पूजा के बाद उन्होंने मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी। कहा कि मेरा सौभाग्य है कि उन्हें बीकेटीसी अध्यक्ष के तौर पर बाबा केदार और भगवान बदरीविशाल की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती के कार्यक्रमों में उनके द्वारा किये गये कार्याों के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है, जो गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के यात्रा में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को सुलभ व सरल दर्शन हों, इसके लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा में अभी तक नौ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो सुखद है। केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं और दर्शन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल और मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी सहित अन्य मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर NHAI का एक्शन, अधिकारी सस्पेंड