गोपेश्वर। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मन्दिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए हैं। उतराखण्ड के पंच केदारों में से एक चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान के साथ खोल दिये गए हैं। इस दौरान मन्दिर को फूलों से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मन्दिर दर्शनों के लिए पहुंचे। शुक्रवार को भगवान रुद्र नाथ की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन।गद्दी स्थल से कैलाश के लिए रवाना हुई, 19 किमी की पैदल।दूरी तय करने के बाद शनिवार को डोली रुद्रनाथ पहुची, रविवार को शुभ लग्नानुसार मुख्य पुजारी द्वारा मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी की। अब से 6 माह तक आम श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ मन्दिर के दर्शन कर पाएंगे।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश