हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा -हल्द्वानी मार्ग पर आज देर सायं दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई। हादसे में दो युवक जिंदा जल गए। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया हादसे की वजह की जांच की जा रही है। मौके पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना बाइकों के आपस में टकराने के बाद आग लगने से हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सायं दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद एक बाइक के तेल के टैंक में धमाका हुआ। धमाके के साथ ही दोनों बाइक सवार आग की लपटों से घिर चुके थे। स्थानीय लोगों नेपानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में गौजाजाली निवासी नूर और सइदा नामक पति पत्नी घायल भी हुए हैं। उन्हें चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया है। उनकी हालत अभी खतरे में ही बताई जा रही है।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश