फ़सैलून में दो भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे बैंककर्मी की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मानकर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी निवासी सोमित कुमार (46) पुत्र महक सिंह काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में सहायक के पद पर कार्यरत थे। गत रात लगभग आठ बजे वह घर के पास स्थित सैलून में गए थे। वहां सैलून संचालक दो भाई किसी बात पर झगड़ रहे थे। सोमित ने बीच-बचाव का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, बीच-बचाव के दौरान सोमित की ठोड़ी में नुकीली चीज लगी। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में वह जमीन पर गिरे और उनके सिर के पिछले हिस्से पर गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर सैलून से दो सगे भाइयों को हिरासत लिया है। साथ ही पैनल के माध्यम से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक युवक की मौत ठोड़ी में किसी नुकीली चीज के घाव से नहीं, बल्कि सिर के पीछे की हड्डी टूटने से हुई है। सोमित की दो बेटियां हैं।

More Stories
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन