भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा – केंद्रीय गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों के ताबूतों पर की पुष्पांजलि अर्पित
पहलगाम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के परिजनों और हमले में बचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वे भावुक नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एक समारोह में मृतकों के ताबूतों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं अपने इन सभी परिवारों और पूरे देश को विश्वास दिलाता हूं कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश