83.23 प्रतिशत रहा इंटरमीडियट में कुल परीक्षाफल
बागेश्वर के कमल रहे हाईस्कूल टॉपर
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की गई। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। इंटरमीडियट में परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.10 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 रहा।
वहीं हाईस्कूल परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.20 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण 99.25 प्रतिशत रहा। अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। बागेश्वर कमल सिंह 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल टॉपर रहे। देहरादून की अनुष्का राणा 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की टॉपर रही। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश