हरिद्वार । बहादराबाद पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाईक बरामद की हैं। आरोपित पैसों की तंगी के चलते वाहन चोरी के धंध में उतरे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को ग्राम रोहालकी किशनपुर व बेगमपुर निवासी व्यक्तियों ने अपनी बाइक चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पथरी पावर हाउस के पास से पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोचा। जिनके पास से चुराया गया पर्स, नगदी, ड्राईविंग लाईसेन्स, मोबाईल फोन व चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपितों ने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं और आर्थिक तंगी के चलते बहादराबाद व हरिद्वार क्षेत्र से बाइक व घर से सामान चोरी कर राहगिरों को बेच देते थे।

More Stories
निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक