नैनीताल। नैनीताल जिले के भवाली और भीमताल के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक जन अभियान चलाकर जल संरक्षण एवं जल संचय के कार्य कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी वंदना ने स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन अथारिटी (सारा) के अंतर्गत जिले में संचालित हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में यह बात कही।
श्रीमती वंदना ने वन विभाग को श्री कैंची धाम क्षेत्र में और विकासखण्ड ओखलकांडा के देवगुरू पर्वत हेतु जल संरक्षण व जल संवर्धन के प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग और सम्बंधित विकासखण्ड के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करते हुए वन क्षेत्रों में अधिक से अधिक चाल-खाल व खांतियों का निर्माण करने के भी निर्देश दिये।

More Stories
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
केंद्रीय स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री ने की गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री से मुलाकात