देहरादून। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हिमखंड जोन में छह से दस फीट तक बर्फ काटकर रास्ता बनाया गया है। मार्ग को घोड़ा-खच्चरों के सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि जल्दी ही धाम तक सामान ढुलान हो सके। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को धाम तक पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। रामबाड़ा से केदारनाथ तक पैदल मार्ग बर्फ से व्यापक रूप से प्रभावित है। यहां दो से ढाई फीट तक जमी बर्फ को साफ कर रास्ते को आवाजाही लायक बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों द्वारा बर्फ प्रभावित क्षेत्र में रास्ते को और दुरस्त किया जा रहा है और हिमखंड जोन पर आठ से दस फीट तक बर्फ काटकर रास्ता तैयार किया गया है।

More Stories
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक