यूपीसीएल को मिली मंजूरी
केदारनाथ धाम में बिजली आपूर्ति का तंत्र होगा मजबूत
देहरादून। केदारनाथ धाम में आने वाले समय में बिजली आपूर्ति का तंत्र मजबूत हो जाएगा। यूपीसीएल को धाम क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल गई है। यूपीसीएल ने पिछले साल केदारनाथ धाम में 24 घंटे आपूर्ति के तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नए सब स्टेशन का एप्रूवल नियामक आयोग से मांगा था। आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा ने यूपीसीएल की याचिका पर सुनवाई करने के बाद केदारनाथ धाम क्षेत्र में 118.93 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।
इस सब स्टेशन बनने के बाद एक तो यहां आपूर्ति का तंत्र सुधर जाएगा। दूसरा अभी तक जो लंबी लाइन से आपूर्ति हो रही थी, वह समस्या भी दूर हो जाएगी। लंबी लाइन होने की वजह से कहीं भी फॉल्ट आने की सबसे ज्यादा समस्या होती थी।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक