October 28, 2026

निर्माणाधीन राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। बैठक के दौरान NHAI के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने जानकारी दी कि चौड़ीकरण कार्य के चलते कहरी गांव क्षेत्र में लगभग 23 घर प्रभावित होंगे, जिन्हें मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।