देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति डोईवाला, देहरादून द्वारा संचालित “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित आदर्श संस्था समाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ड्रग मुक्त उत्तराखण्ड को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर आदर्श संस्था के अध्यक्ष हरीश कोठारी, अध्यक्ष वांडरर्स सिद्धार्थ वासन, ममता पांगती नागर, श्रीयाक्ष गौड, दिनेश नागर, हिमांशु रतूड़ी, विनायक नौटियाल, सारांश डोगरा, अभिषेक राणा, कार्तिक बुटोला, सागर ठाकुर, भावना सभरवाल आदि उपस्थित थे।
“ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात