देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर है। इस्तीफा देने के बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकारी आवास छोड़ दिया है। खबर है कि वो ऋषिकेश के लिए रवाना हो गये हैं। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश में अपने निजी आवास पर रहेंगे। ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल विधायक हैं।
विधानसभा सत्र के दौरान विवादित बयान देने के बाद उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पद छोड़ने से पहले कहा कि उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो भावुक भी हो गए। इसके बाद वो सीएम से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा पत्र उनको दिया।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात